कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का जन्मदिन सादगी पूर्वक मनाया

अजमेर ! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं राजस्थान से राज्यसभा सांसद श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन आज अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सादगी पूर्वक मनाया।
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जयपुर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने केक काटकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सादगी पूर्वक मनाया।
इस अवसर पर कांग्रेसियों ने जरूरतमंदों को 100 फूड पैकेट वितरित किए । इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवासी उपाध्यक्ष राजेंद्र नरचल महासचिव शिवकुमार
 बंसल पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता संपत कोठारी राजेंद्र वर्मा मोइनुद्दीन खान खानपुरा दुर्गा सिंह राठौड़  रामचंद्र बीजावत शक्ति सिंह रलावता  महेंद्र सिंह कटारिया भोला भाई अहमद हुसैन हैमेन्द्र सिह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!