प्रदेश नेतृत्व का आभार व संगठन को मजबूत करने में महत्ती भूमिका निभाउंगा-सांखला
अजमेर 10 दिसम्बर, भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार जिला प्रभारियों व जिला सह-प्रभारियों की घोषणा की गई है। नगर निगम अजमेर पूर्व उप महापौर व पूर्व महामंत्री सम्पत सांखला को उदयपुर शहर का सह प्रभारी बनाया गया है। इस उपलक्ष्य में भाजपा व शहर के विभिन्न संगठनों ने साफा व माला पहनाकर उनके निवास स्थान पर पहुंच कर स्वागत किया।
सांखला ने कहां प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संगठन सह-प्रभारी बनाने जाने पर आभार प्रकट किया और कहा संगठन को मजबूत करने के लिए महत्ती भूमिका निभाउगा और भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक कार्यक्रर्ताओं के माध्यम से जनता तक पहुंचाउगा।
इस मौके पर पूर्व विधायक हरीश झामनानी, पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा राजस्थान कंवल प्रकाश किशनानी, शहर जिला प्रवक्ता विक्रम सिंह राठौड़, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह परमार, एसटी मोर्चो के जिला अध्यक्ष मुकेश खिंची, आर्य मण्डल के पूर्व महामंत्री रमेश एच लालवानी, सूमन साहू, राजेन्द्र कुड़ी, पूर्व पार्षद दुर्गा प्रसाद शर्मा, घनश्याम सिंह चौहान, मीनाक्षी असावा, रवीना सागर, रेवेन्यू बोर्ड के संयुक्त सचिव शुभम नाथ योगी, रविन्द्र सिंह भाटी, आदि मौजूद रहे।
शैलेन्द्र सिंह परमार
भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
मो. 98281 91081