वर्द्धमान महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आईक्यूएसी एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भावी युवा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु निर्वाचन एवं एस.आई.आर से संबंधित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया और मानव अधिकारों और मतदान के अधिकार पर अपने स्वतंत्र विचार रखे साथ ही अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता पर जोर दिया ।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर.सी. लोढा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 10 दिसम्बर 1948 को सबसे पहले मानव होने के नाते आधिकारिक रूप  से 10 दिसम्बर को मानवाधिकार दिवस के रूप  में मनाने की सार्वभौमिक घोषणा की गई, जिसका उद्देश्य बुनियादी मानवाधिकारों, स्वतंत्रता की रक्षा और सशक्तिकरण पर जोर देना है । सभी व्यक्तियों की गरिमा और सम्मान सुनिश्चित करना वैश्विक मानवता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिवस पर संयुक्त राष्ट्र समानता, स्वतंत्रता और सभी के लिए सम्मान को बढावा देता है साथ ही मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास भी आवश्यक है ।

प्रतियागिता में मनहर कौर सलूजा ने प्रथम स्थान, मानवी तिवारी ने द्वितीय व लक्ष्या कंवर राठौड़ व कीर्ति जैन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया गया ।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका गिरीश कुमार बैरवा व डॉ रीना कुमारी ने निभाई । कार्यक्रम का संचालन राजकुमारी कुमावत ने किया ।

error: Content is protected !!