अजमेर। 10 दिसम्बर बुधवार – राजस्थान कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ द्वारा मंगलवार को जारी नियुक्ति सूची में निमेश चौहान को अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।
इस संबंध में सूची की घोषणा राजस्थान कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं आरसीए (राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन) के पूर्व उपाध्यक्ष अमीन पठान ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में की। जारी सूची में निमेश चौहान के नाम पर आधिकारिक मुहर लगाई गई है।
वर्तमान में निमेश चौहान, वैशाली नगर कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष हैं। इससे पूर्व वे राजपूत समाज के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं तथा वर्तमान में समाज के प्रदेश महासचिव के रूप में दायित्व निभा रहे हैं। वे आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ के समर्थक माने जाते हैं।
हाल ही में डॉ. राजकुमार जयपाल को अजमेर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के पश्चात, संगठन को और मजबूत करने हेतु कांग्रेस द्वारा विभिन्न प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में निमेश चौहान को यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
अध्यक्ष बनाए जाने पर धर्मेंद्र राठौड़, महेंद्र सिंह रलावत, विजय जैन, द्रोपती देवी कोली, नोरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, हेमंत चौहान, राज महावर, राम सिंह रावत, अशरफ खान, आरिफ खान, सुरेंद्र सिंह, आदित्य, शंकर सिंह और विनोद महावर ने बधाई दी।
वहीं निमेश चौहान के अध्यक्ष बनने पर अजमेर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, पूर्व अध्यक्ष विनय जैन, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावत, पार्षद नोरत गुर्जर, पार्षद सर्वेश पारीक, द्रोपदी देवी कोली, हेमंत भाटी ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएँ दीं।
निमेश चौहान ने कहा कि वे खेलों को बढ़ावा देने, युवाओं को जोड़ने और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सक्रिय रहेंगे।
भवदीय
(निमेश चौहान)
मो. 9983677777