पल्स पोलियो अभियान में जागरूकता की ली शपथ

आज दिनांक 10 दिसम्बर – राज्य सरकार के पल्स पोलियो अभियान के तहत आज एक विशेष वार्ता सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल के सभागार में सर्वधर्म मैत्री संघ के सदस्यों के द्वारा रखी गई जिसमें निष्कर्ष के तौर पर कहा गया कि हम सभी लोगों को इस अभियान के तहत अपनी गली मोहल्ले समाज व शहर वासियों को जागरूक करने की जरूरत है कि हमारे पास का कोई भी बच्चा पल्स पोलियो की बूंद भी वंचित न रह जाए एवं नवजात शिशु को आवश्यक टीकाकरण की जानकारी लोगों को दें जिससे भारत की आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रह सके और बच्चों का विकास अच्छे से हो सके।
वार्ता में मुख्य रूप से सरदार दिलीप सिंह छाबड़ा, सरदार कश्मीर सिंह, मोहम्मद खान, ओपी गुप्ता, प्रेम प्रकाश उमरवाल, विक्रम सिंह, हरदीप सिंह, सिस्टर अनुषा, सिस्टर रीना, मोहसिन खान, श्रीमती शहनाज व शाहिद अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
भवदीय
    (प्रकाष जैन)
    अध्यक्ष
    मो. 9829332777

error: Content is protected !!