वियान आसुदानी ने यूसीमास अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान

यूसीमास विश्व कप 2025 में बने द्वितीय उपविजेता; 8 मिनट में 200 प्रश्न हल कर भारत का गौरव बढ़ाया
इंदौर। इंदौर के प्रतिभाशाली विद्यार्थी और सबसे कम उम्र के लेखक वियान आसुदानी ने यूसीमास द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया , और साथ ही भारत की राष्ट्रीय यूसीमास  2025 में भी  द्वितीय उपविजेता बने।अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता त्बिलिसी (जॉर्जिया) स्थित एसईयू जॉर्जियन नेशनल यूनिवर्सिटी में सम्पन्न हुई।
विश्वभर के लगभग 80 देशों से आए 1350 से अधिक विद्यार्थियों के बीच कड़े मुकाबले में प्रतिभागियों को 8 मिनट में 200 गणितीय प्रश्न हल करने थे, जिसे गति और सटीकता की कठिनतम परीक्षा माना जाता है।
वियान अपने विद्यालय के शैक्षणिक वर्ष 2024–2025 के “गणित विजेता” का खिताब भी जीत चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि ने इंदौर, मध्य प्रदेश और पूरे भारत को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता आज के युवा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का उज्ज्वल उदाहरण है।
देशभर के पुलिसकर्मियों के लिए व्यापक नेत्र-जांच अभियान की शुरुआत
इंदौर । एएसजी नेत्र चिकित्सालय ने अपनी 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर पुलिस बल के लिए राष्ट्रव्यापी नेत्र स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की है। समाज की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए इस विशेष पहल का उद्देश्य उनकी आंखों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना है। अभियान के तहत 10 दिसंबर से 09 जनवरी तक एएसजी हॉस्पिटल इंदौर सहित देशभर में स्थित 180 शाखाओं में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिसकर्मी अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचकर संपूर्ण नेत्र जांच, स्क्रीनिंग और आवश्यक परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।
इसके साथ ही, एएसजी हॉस्पिटल द्वारा आगामी एक महीने तक पुलिस लाइन्स, ट्रैफिक विभाग और विभिन्न थाना परिसरों में भी कैंप आयोजित करने की योजना है, ताकि वे ड्यूटी पर रहते हुए भी इस सुविधा का लाभ ले सकें। अभियान के दौरान नेत्र रोगों की रोकथाम और समय पर पहचान को लेकर जागरूकता सामग्री और परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।
डॉ. विनीत मूथा का कहना है कि एएसजी की यह मुहिम देशभर में एक साथ शुरू की गई है, जो इसे नेत्र स्वास्थ्य क्षेत्र की सबसे व्यापक जन-सेवा पहलों में से एक बनाती है।उन्होंने कहां की  पुलिसकर्मी दिन–रात हमारी सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। उनकी दृष्टि का सुरक्षित रहना न सिर्फ उनके व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा से भी जुड़ा है। एएसजी की 20वीं वर्षगांठ पर शुरू किया गया यह अभियान हमारी सामाजिक जिम्मेदारी और कृतज्ञता का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य है कि देशभर का हर पुलिसकर्मी उच्च स्तरीय नेत्र-जांच और समय पर उपचार का लाभ प्राप्त कर सके।
error: Content is protected !!