*राठौड भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय अवार्ड से हुए सम्मानित*

अजमेर- हयूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेल (एचआरपीसी)के नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन मे राजस्थान हयूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेल के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र सिंह राठौड को भीमराव अम्बेडकर हयूमन राइट्स सम्मान से सम्मानित किया गया।हयूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ज्योति जोंग्लूजू ने कहा कि सम्मानित होने वाली प्रतिभाए असाधारण व्यक्तित्व के धनी है जिन्होने निरंतर सघर्ष करते हुए नागरिकों को उनके अधिकार दिलाने ,जागरूकता फैलाने, और न्याय के मूल्यो को शस्कत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।ये सम्मान राठौड के समर्पण और सेवा भाव का प्रतिक है।
हयूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेल के अंतराष्ट्रीय अधिवेशन में भारत सहित नेपाल,ब्रिटेन, स्वीडन देशों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।अधिवेशन में भारत के पूर्व सूचना आयुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा,राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी,गुजरात सरकार के मंत्री कोशिक कांति भाई ,नेपाल की पूर्व गवर्नर  व भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित अनुराधा कोईराला,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता मनोज गोरवेला,श्रीमती करिश्मा हाडा,वरिष्ठ पत्रकार शूलपाणी सिंह उपस्थित रहे।
राठौड को भीमराव अम्बेडकर हयूमन राइट्स अवार्ड से सम्मानित होने पर भारतीय खो खो महासंघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवर सिंह पलाड़ा,भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दशरथ सिंह सकराय, जिला बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता निहाल सिंह शेखावत,विप्र फाउंडेशन सचिव कपिल व्यास, एडवोकेट भंवर सिंह गौड.श्रवण सिंह गौड, दिलीप सिंह राठौड, जितेंद्र सिंह राठौड,ने बधाई दी।

error: Content is protected !!