सैकड़ो महिला कार्यकर्ताओं के साथ सरस डेयरी अध्यक्ष चौधरी दिल्ली रवाना

** वोट चोर गद्दी छोड़ सभा में करेंगे शिरकत
 **लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से की अपील

अजमेरl अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे व अजमेर सरस डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी की  प्रेरणा  से कॉंग्रेस देहात  जिला अध्यक्ष  गीता  चौधरी  के  नेतृत्व  में सैकड़ो महिला कार्यकर्ता का दल शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ हैl यह दल रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में रैली व इसके बाद आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ सभा  में यह सभी शिरकत करेंगेl चौधरी ने अजमेर लोकसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को इसमें पहुंचने का आह्वान किया हैl चौधरी ने एक बयान जारी करके कहा कि सैकड़ो महिलाओं के साथ व अजमेर लोकसभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता भी इस सभा में शिरकत करेंगेl विभिन्न चौपाहिया वाहनों और बसों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का दिल्ली पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया हैl कांग्रेस पार्टी द्वारा विभिन्न संगठनात्मक दायित्व प्रदान करने के बाद कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है lचौधरी ने कहा है कि एक दिन पूर्व पहुंचकर यहां  अजमेर  लोकसभा  क्षेत्र  से आने वाले कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की जाएगी lसभा में शामिल होने जा रही  महिला कार्यकर्ताओं में भी अपार उत्साह देखने को मिल रहा हैl यह उसका भाव पार्टी के प्रति निष्ठा को प्रदर्शित करता है चौधरी के साथ गीता चौधरी कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष, मूली देवी पूर्व पार्षद, सीमा चौधरी वरिष्ठ सदस्य, निर्मला डांगी उपाध्यक्ष, विमलेश चौधरी उपाध्यक्ष, सीमा चोपड़ा उपाध्यक्ष, सीमा व्यास उपाध्यक्ष, अनिता गुप्ता महामंत्री, सुनीता सोनी सचिव, मदीना बानों सचिव,हंजा देवी गुर्जर सचिव,सरोज कंवर ब्लाक अध्यक्ष भिनाय,हंजा देवी नेतड ब्लाक अध्यक्ष अराई, श्रीमती लाजवंती डांगी ब्लाक अध्यक्ष पीसांगन, मीनाक्षी मीणा ब्लाक अध्यक्ष पुष्कर,धीरज खींची ब्लाक अध्यक्ष सरवाड़, संतोष भीचर ब्लाक अध्यक्ष रूपनगढ़,रिया सिंह चौधरी ब्लाक अध्यक्ष केकड़ी, चान्दाबाई माली सदस्य, कंचन देवी सदस्य,सायनी बाई सदस्य,रमती बाई सदस्य आदि  मौजूद  हैं l

error: Content is protected !!