मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय, अजमेर द्वारा रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री रघुवीर सिंह चारण के निर्देशन में पेंशन अदालत का आयोजन दिनांक 15.12.2025 को मंडल सभागार में किया जाएगा। इसके अंतर्गत निर्धारित दिनांक तक प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार निस्तारण कर प्रतिउत्तर दे दिया गया है। फिर भी यदि पेंशन से संबंधित कोई समस्या हो तो अजमेर मंडल से सेवानिवृत पेंशनर / परिवार पेंशनर इस पेंशन अदालत में प्रातः 11:00 बजे से 13:00 बजे तक आकर लाभ प्राप्त कर सकते है।*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर*