*असिस्टेंट प्रोफेसर (कार्डियोलॉजी) का परिणाम घोषित*

​अजमेर, 16 दिसम्बर। ​राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2021 के अंतर्गत कार्डियोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) के पदों पर भर्ती हेतु मुख्य सूची जारी की गई है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

​विज्ञापन संख्या 06/2021-22 के तहत विज्ञापित इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 दिसंबर 2025 को आयोजित किए गए थे। संबंधित सेवा नियमों के अनुसार, साक्षात्कार उपरांत 6 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।

error: Content is protected !!