अजमेर :राजस्थान सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजस्थान राज्य भारत स्काउट और गाइड स्थानीय संघ पीसांगन के ग्रुप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना में स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर रामदेव कालेल के नेतृत्व में स्काउटस व गाइड्स ने विद्यालय परिसर की सफाई करने के साथ ही रैली निकाल कर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संदेश दिया। विद्यालय स्वच्छता अभियान में समस्त स्टॉफ व विद्यार्थियों ने अपना योगदान दिया।