पर्ल आनंदा में होगा महालक्ष्मी विष्णु महायज्ञ

500 से अधिक जोड़े देंगे आहुतियां, स्वामी शक्ति गिरी के सानिध्य में होगा आयोजन
ब्यावर। शहर में देलवाड़ा रोड बाईपास स्थित पर्ल आनंदा कॉलोनी में सर्व कल्याण के लिए पहली बार 51 कुंडीय महालक्ष्मी विष्णु महायज्ञ होगा। स्वामी शक्ति गिरी महाराज के सानिध्य में होने वाले आयोजन में 500 से अधिक जोड़े पूजन करते हुए आहुतियां देंगे। तैयारियों के लिए गुरुवार को समाजसेवी गणपत सर्राफ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इसमें कई संत-महंतों ने चर्चा कर आयोजन की रूपरेखा बनाई।
मीडिया प्रभारी सुमित सारस्वत ने बताया कि 21 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से पर्ल आनंदा कॉलोनी में सत्संग के साथ धार्मिक आयोजन की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से अखाड़ों के साधु-संत, गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि और जनसमुदाय शामिल होगा। 28 दिसंबर को गाजे-बाजे के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सुबह 11 बजे फतेहपुरिया बगीची से प्रारंभ होकर सातपुलिया, देलवाड़ा रोड होते हुए आयोजन स्थल पहुंचेगी। यात्रा में 101 कलश धारण किए महिलाएं, अखाड़ों के संत-महात्मा, ढोल, बैंड, रथ और श्रद्धालु शामिल होंगे। 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक सुबह 9 बजे से 11 बजे तक 500 से अधिक जोड़े यज्ञ में आहुतियां देंगे। बैठक में महंत बगला गिरी, बाबा दीपक गिरी, स्वामी कामाख्यानंद गिरी, शक्कर गिरी, वीरेंद्र गिरी, बगीचा गिरी, रमेश गिरी व अन्य साधु मौजूद रहे।
error: Content is protected !!