ग्रामीण समस्या समाधान शिविर-2025

सफलता की कहानी –1

पाईप लाईन योजना से कृषक हुआ लाभान्वित

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन सरवाड़ की ग्राम पंचायत गोयला में किया गया। यह शिविर श्री रामलाल पुत्र श्री बद्री लाल कुमवत निवासी गोयला के लिए वरदान साबित हुआ है। प्रार्थी ने बताया कि उसका व्यवसाय कृषि व पशुपालन पर आधारित है। खेतों में पानी पिलाई पुरानी विधि (धौरा विधि) से करता था। इससे पानी की बरबादी अधिक होती थी। कृषि पर्यवेक्षक पाईप लाईन योजना अन्तर्गत अनुदान की जानकारी दी और ई-मित्र से आवेदन करवाया।

कृषि विभाग द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर प्रार्थी ने पाईप खरीदे व भौतिक सत्यापन पश्चात् राशि 18 हजार रूपये का अनुदान प्राप्त किया। इससे मेहनत और समय की बचत हुई व आय में वृद्धि हुई बेहतर कृषि उत्पादन हुआ। इसके लिए प्रार्थी राज्य सरकार का आभार व्यक्त करता है।

ग्रामीण समस्या समाधान शिविर-2025

सफलता की कहानी –2

शिविर में हुआ पट्टा जारीघर का मिला वैध मालिकाना हक

ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान पंचायत समिति पीसांगन के ग्राम पंचायत करनोस में आयोजित शिविर मे मोखमनाथ पुत्र श्री नारायणनाथ के जीवन में नया उजाला लेकर आया। कैम्प के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा मोखमनाथ को स्वामित्व कार्ड और पट्टा प्रदान कर उन्हे उनके घर का वैध मालिकाना हक प्रदान किया गया। पट्टा लेने के बाद मोखमनाथ ने धन्यवाद देते हुए कहा कि इस वैधानिक अधिकार से में बैक से लोन लेकर नया व्यापार प्रारंम्भ करूंगा। जिससे आय में वृद्धि होगी और परिवार का जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होने इसके लिए सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

ग्रामीण समस्या समाधान शिविर-2025

सफलता की कहानी –3

मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना अन्तर्गत कृषकों को तारबन्दी के लिए मिला अनुदान

राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर-2025 के अन्तर्गत अरांई की ग्राम पंचायत लाम्बा में आज शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रार्थीगण श्री रामेश्वर पुत्र रामकरण एवं सोराम पुत्र रिद्धकरण जाट द्वारा तारबंदी के लिए जानकारी प्राप्त की गई। इस पर शिविर प्रभारी ने कृषकों का आवेदन करवाया। ततपश्चात कृषि विभाग से दस्तावेज सत्यापन उपरान्त भौतिक सत्यापन कर प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई। दोनों कृषकों के 400-400 मीटर तारबन्दी बिल कृषि पर्यवेक्षक राकेश गुर्जर को प्रस्तुत किए। इसके पश्चात तारबन्दी की भुगतान राशि 40000-40000 रूपए की राशि जारी की गई।

मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना अन्तर्गत राजस्थान सरकार एवं कृषि विभाग के सहयोग से तारबन्दी द्वारा आवारा पशु एवं नीलगायों से निजात मिलेगी। इससे फसल पैदावार में सहायता मिलेगी। दोनों कृषकों द्वारा राजस्थान सरकार एवं कृषि विभाग द्वारा चलाई जाने वाली किसान हितैषी योजनाओं के लिए धन्यवाद प्रदान किया।

ग्रामीण समस्या समाधान शिविर-2025

सफलता की कहानी –4

सह-खातेदारों के मध्य शिविर में हुआ आपसी सहमति से बंटवारा

राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण समस्या समाधान शिविर के अंतर्गत सावर की ग्राम पंचायत बाजटा में आयोजित शिविर में एक प्रेरणादायक और अनुकरणीय उदाहरण सामने आया। शिविर के दौरान ग्राम मेहरूकलां के काश्तकारों सत्यनारायण कुम्हार पुत्र श्री मनफूल, नोरतमल कुम्हार पुत्र श्री श्योजीराम कुम्हार सहित अन्य खातेदारों ने आपसी सहमति से बंटवारा करवाने हेतु दस्तावेजात प्रस्तत किए। पारिवारिक मनमुटाव के चलते बंटवारा नहीं हो पा रहा था।

उपखण्ड अधिकारी सावर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तहसीलदार सावर श्री भगवती प्रसाद वैष्णव को निर्देशित किया। तहसीलदार द्वारा मौके पर ही काश्तकारों को विभाजन से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से समझाया गया। उन्होंने बताया कि सीमाज्ञान की स्पष्टता, पत्थरगढ़ी की सुविधा, बैंक ऋण की सुविधा, अनावश्यक नामों की बढ़ोतरी से मुक्ति में भी आसानी होती है।

इस पर वर्षों पुराना विवाद समाप्त हुआ है एवं खातेदार आपसी सहमति से बंटावारा के लिए राजी हुए।  इससे परिवारों को राहत मिली। पटवारी द्वारा आपसी सहमति बंटवारा के प्रपत्र तैयार किए गए। उनको अपने खेत के नक्शे की जानकारी दी गई। जिसमे सहमति व्यक्त की गई आज ही केम्प मे शिविर प्रभारी के हाथों प्रार्थीगण की जमीन का बंटवारा करवाया गया। प्रार्थीगणों ने तहसील प्रशासन, शिविर प्रभारी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी का धन्यवाद ज्ञापित किया और आग्रह किया कि ऎसे शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जाए।

error: Content is protected !!