आर.सी.ए के पूर्व उपाध्यक्ष अमीन पठान का अजमेर में भव्य स्वागत

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगड़ी ने चढ़ाई चादर

आज दिनांक 24 दिसम्बर – प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान का अजमेर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निमेश चौहान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अजीज खान, आर.सी.ए के पूर्व अजमेर उपाध्यक्ष इलियास कुरैशी के नेतृत्व में अजमेर सर्किट हाउस के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
अजमेर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ नवनिर्वाचित अध्यक्ष निमेश चौहान ने 814 वें उर्स के अवसर पर अजमेर पधारे अमीन पठान का स्वागत किया तथा उनके साथ दरगाह शरीफ में चादर चढ़ाकर देश-प्रदेश की खुशहाली की दुआ की।
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के द्वारा भेजी गई उर्स की चादर लेकर पहुँचे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, अजमेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष विकास चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष राज महावर, शहर उपाध्यक्ष हेमंत चौहान, अशरफ खान, आरिफ खान, हरीश जोनवाल, भवरलाल मेहरा, महेंद्र मेघवंशी एवं अजमेर शहर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भवदीय
(निमेष चौहान)
अध्यक्ष
मो. 9983677777

error: Content is protected !!