सर्वधर्म मैत्री संघ का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न, कई कार्यक्रम हुए आयोजित
अजमेर, 27 दिसंबर ( ) वैश्विक परिदृश्य में व्याप्त धार्मिक हिंसा और अविश्वास के माहौल में विभिन्न संप्रदायों के बीच मैत्री भाव ही शांति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। यह विचार अजमेर के संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने सर्वधर्म मैत्री संघ के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। संभागीय आयुक्त राठौड़ ने वर्ष 1979 से कार्यरत इस संस्था के सामाजिक सरोकारों और सद्भावना प्रयासों की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि भविष्य में विभिन्न धर्मों के मध्य संवाद की एक सतत श्रृंखला परिचर्चा जारी रखी जानी चाहिए।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष प्रकाष जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सभी संप्रदायों की धार्मिक प्रार्थनाओं और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल की छात्राओं ने आकर्षक सद्भावना नृत्य की प्रस्तुति दी, वहीं बौद्ध धर्म की पलक बसु द्वारा बुद्ध जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका पेश की, सिख धर्म के रागियों द्वारा पवित्र शब्द कीर्तन किया। इस्कॉन के प्रतिनिधियों द्वारा संकीर्तन और मंगल भावना गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में भारतीय जैन मिलन की महिला पदाधिकारियों द्वारा मीठे-मीठे बोल भजन सुनाया गया जिसमें विविधता में एकता की झलक दिखी।
इसी क्रम में स्वागत उद्बोधन में संस्था की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जिसमें बताया कि संघ न केवल धार्मिक सद्भावना, बल्कि जिला प्रशासन के अभियानों जैसे प्लास्टिक मुक्त वातावरण, स्वच्छ भारत, नशामुक्ति, मतदाता जागरूकता और बालिका शिक्षा में भी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। बिशप जॉन करहालोह ने प्रभु यीशु के प्रेम और मैत्री के संदेश को वर्तमान संदर्भ में प्रासंगिक बताया। संघ के निदेशक फादर इलियस निरंजन ने सभी से सामाजिक सद्भावना से जुड़े रहने का आह्वान किया। जयपुर गलता तीर्थ से आए राघव महाराज, बौद्ध धर्म के प्रज्ञा मित्र और चित्रकूट धाम पुष्कर से पाठक महाराज ने उपस्थित जनसमूह को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। सचिव सिस्टर अनुषा द्वारा सभी का आभार जताया।
कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु के विशिष्ट समाज सेवियों सरदार दिलीप सिंह छाबड़ा, मदनलाल बाफना, बिशप इगेशियस मैनेसज, नारायण सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना का नागरिक अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ. राकेश कटारा, प्रज्ञा कल्याण चौरिटेबल ट्रस्ट के रूपचंद बुद्ध और राम अवतार बुद्ध सहित टीम सदस्य के साथ ब्रह्माकुमारी आशा बहन, महमूद खान, मौलवी शमीमुद्दीन, डॉ. भवानी सिंह गायत्री परिवार सहित विभिन्न धर्मों और संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
(प्रकाश जैन)
मो. 9829332777