विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का यात्रा कार्यक्रम

अजमेर, 5 जनवरी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी मंगलवार 6 जनवरी को प्रातः 11 बजे सूचना केंद्र में सड़क सुरक्षा माह के तहत वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके पश्चात अपराह्न 4 बजे ग्राम काजीपुरा में श्री ओम के मकान से श्री लंबरदार के मकान तक एवं श्री प्रभु के मकान से श्री महेंद्र पांचू के मकान तक निर्मित सड़कों का उद्घाटन करेंगे। उनका बुधवार 7 जनवरी को प्रातः 9.30 बजे वार्ड 80 स्थित आजाद नगर गली नंबर एक में, पुष्कर रोड़ स्थित गणपति नगर बाबा रामदेव मंदिर मार्ग में, चौधरी कॉलोनी मुख्य सड़क और अन्य सड़कें एवं श्री श्याम सिंह राजावत के मकान से श्री सीताराम के मकान तक निर्मित सड़कों का उद्घाटन करेंगे। वे प्रातः 11 बजे भागचंद जी की कोठी, मेरवाड़ा एस्टेट में आचार्य श्री महाश्रमण के आगमन पर स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री देवनानी दोपहर 12 बजे राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्मित 2 कक्षा कक्षों का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात अपरान्ह 4 बजे कल्पवृक्ष मंदिर के पास रातीडांग, ईदगाह, वैशाली नगर में निर्मित उच्च जलाशय का लोकार्पण का कार्यक्रम है। बुधवार सायं को श्री देवनानी जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

error: Content is protected !!