अजमेर, 6 जनवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को सहायक निदेशक – डीएनए डिवीजन एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) प्रतियोगी परीक्षा- 2025 का सिलेबस आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि 23 दिसंबर 2025 को उक्त भर्ती अंतर्गत 28 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इस भर्ती के तहत 27 जनवरी 2026 रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है । आयोग द्वारा इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 से 16 अक्टूबर 2026 तक किया जाना प्रस्तावित है।
……..
*सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती-2024*
_*बायोलॉजी डिवीजन के 5 अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन भरने का अंतिम अवसर*_
अजमेर, 6 जनवरी । राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती – 2024 के अंतर्गत विचारित सूची में सम्मिलित बायोलॉजी डिवीजन के 5 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का एक और मौका दिया है। इन अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में निर्धारित अवधि दौरान ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सब्मिट नहीं किया गया था। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग के वरिष्ठ उप सचिव श्री प्रकाश चन्द ओझा ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी 7 से 10 जनवरी 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन सब्मिट कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।इसके बाद इस संबंध में कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी इस अवधि में भी विस्तृत आवेदन सब्मिट नहीं करता है, तो उसे अपात्र मानते हुए चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।