ममता भूपेश बैरवा ने ली अनुसूचित जाति विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला

प्रदेश कंग्रेस कमेटी अनुसूचित
जाति विभाग की दो दिवसीय
कायशाला जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित की गईं।कार्यशाला में प्रदेश भर से अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठन की वर्तमान स्थिति और आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया।जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अजमेर अध्यक्ष सौरभ यादव ने बताया कि बैठक में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही एसआईआर से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए भविष्य की कार्ययोजना तय की गईं। कार्यशाला का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना तथा समाज से जुडे मुद्दों को प्रभावी रूप से
उठाकर कार्यनीति तयार करना रहा।कार्यशाला में राजस्थान कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश अध्यक्ष ममता भूपेश बैरवा,राष्ट्रीय समन्वयक एवं गृह मंत्री मध्य प्रदेश महेंद्र बौद्ध, राकेश शेरसिया के मुख्य अतिथि में हुई।कार्यशाला में सातों संभागों के जिला अध्यक्षं एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला के मुख्यातिथि पूर्व गृह मंत्री मध्य प्रदेश व राष्ट्रीय समन्वयक महेंद्र बौद्ध ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा हमारा कानूनी अधिकार है पर बीजेपी सरकार इसे योजना बनाकर अपनी मुट्ठी में कैद करना चाहती है। राजेश शेरसिया ने कहा कि पहले काम मांगने थे और पंद्रह दिन में काम देना सरकार की मजबूरी थी,अब काम सरकार द्वारा तय किए बजट और सीमा पर मिलेगा।प्रदेशाअध्यक्ष ममता भूपेश ने कहा कि कांग्रेस की मनरेगा में 100 प्रतिशत मजदूरी कैंद्र सरकार देती थी, लेकिन अब मोदी सरकार ने नए बिल में 60-40 का अनुपात तय किया है जिसमें राज्य सरकार को 40 प्रतिशत मजदूरी देनी पड़ेगी। कार्यशाला में अजमेर दक्षिण की कांग्रेस विधायक प्रत्याशी द्रौपदी कोली, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आर सी सामरिया, देहात अध्यक्ष रामनिवास केडिया,धर्मेंद्र नागवाल आदि मौजूद थे।
सौरभ यादव
अध्यक्ष : अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ।
error: Content is protected !!