मदस विश्वविद्यालय के प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में विद्या परिषद् की 81वीं बैठक सम्पन्न

आज दिनांक 27.01.2026 को विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरू प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में विद्या परिषद् की 81वीं बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में निम्नानुसार निर्णय लिये गयेः-
1. विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने हेतु तैयार किये गये अध्यादेश को स्वीकार किया गया ।
2. विद्या परिषद् की 79वीं एवं 80वीं बैठक के कार्यवृत्त एवं अनुपालना रिपोर्ट की पुष्टि की गयी ।
3. विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 19 (18) के तहत माननीय कुलगुरू को प्राप्त शक्तियों के तहत जारी किये गये विभिन्न आदेशों की पुष्टि की गयी ।
4. विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ की स्थापना के प्रस्ताव को स्वीकार करने का निर्णय लिया गया एवं पंडित दीनदयाल जी के चिंतन को अन्य सम्बद्ध पाठ्यक्रमों में भी सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया ।
5. महाविद्यालयों में चुनावी शिक्षा को शैक्षणिक पाठ्यक्रम के रूप में सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया ।
6. अपेक्स काॅलेज, नूरपुरा, मकराना को स्वायत्ता प्रदान करने के संबंध में गठित समिति द्वारा प्रस्तुत निरीक्षण रिपोर्ट को स्वीकार करने का निर्णय लिया गया ।
7. विश्वविद्यालय परिसर में  Learn-Earn-Perform (Scheme) (LEaP)को प्रारम्भ किए जाने का निर्णय लिया गया तथा इस हेतु तैयार किये गये अध्यादेश को स्वीकार किया   गया ।
8. विश्वविद्यालय परिसर में  Enhance Studies, Enhance Development (ESED) Research Project Scheme    को प्रारम्भ किए जाने का निर्णय लिया गया तथा इस हेतु तैयार किये गये अध्यादेश को स्वीकार किया गया ।
बैठक में प्रो. सुभाष चन्द, प्रो. मोनिका भटनागर, प्रो. मिलन यादव, प्रो. शिव प्रसाद,  प्रो. सुब्रतो दत्ता, प्रो. रीटा मेहरा, प्रो. ऋतु माथुर, प्रो. अरविन्द पारीक, प्रो. मनोज बहरवाल, प्रो. सावन कुमार जांगीड सम्मिलित हुए । बैठक की अध्यक्षता कुलगुरू प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल ने की तथा बैठक का संचालन कुलसचिव, कैलाश चन्द शर्मा ने किया ।
error: Content is protected !!