मन और मस्तिष्क की एकाग्रचित्तता के लिए आवश्यक है मेडिटेशन

वर्द्धमान रूट्स में बच्चों ने सीखे मेडिटेशन के टिप्स
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित वर्द्धमान इंटरनेशनल स्कूल वर्द्धमान रूट्स में योग–मेडिटेशन का विशेष कार्यक्रम रखा गया।

मेडिटेशन मेंटर कीर्ति मालपानी ने छोटे बच्चों(4 वर्ष से अधिक आयु) के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए इस कार्यक्रम में बच्चों में नियमित रूप से मेडिटेशन करने के फायदे समझाए।
इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर शांति, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कीर्ति मालपानी (ट्विन हार्ट मेडिटेशन) का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में योग को जीवन की अमूल्य धरोहर बताते हुए विद्यार्थियों को नियमित योग एवं ध्यान अपनाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि “योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जो विद्यार्थियों को तनावमुक्त, आत्मविश्वासी और लक्ष्य के प्रति एकाग्र बनाती है। योग अपनाकर ही हम स्वस्थ और सफल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।”
विद्यालय प्राचार्या श्वेता नाहर ने योग के महत्व पर अत्यंत प्रभावशाली एवं सरल शब्दों में प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को एकाग्र विचारों को सकारात्मक और जीवन को संतुलित बनाता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास का अनुकरणीय प्रदर्शन किया।
विद्यालय के शिक्षकों  ने विद्यार्थियों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के प्रयासों की सराहना की गई और इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बताया गया।
कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र एवं सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

error: Content is protected !!