शैलेंद्र अग्रवाल सेवादल सदस्यता अभियान प्रभारी

शैलेंद्र अग्रवाल

अजमेर 31 जनवरी (     ) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमसिंह शेखावत ने सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल को अजमेर शहर जिला कांग्रेस सेवादल सदस्यता अभियान का प्रभारी मनोनीत किया है l
शेखावत ने अग्रवाल को निर्देश दिये हैं कि अजमेर शहर सेवादल जिलाध्यक्ष, यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष व महिला सेवादल जिलाध्यक्ष से  समन्वय स्थापित कर अजमेर शहर में सेवादल सदस्यता अभियान को गति प्रदान करें l
शैलेंद्र अग्रवाल ने सेवादल सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि  अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमसिंह शेखावत के निर्देशानुसार सेवादल का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है l इस अभियान के तहत तीन प्रकार के सदस्य बनाये जा रहे हैं जिनमें प्राथमिक सदस्य, सक्रिय सदस्य व आजीवन सदस्य बनाये जा रहे हैं l
अग्रवाल ने बताया कि सदस्यता अभियान केवल ऑनलाइन होगा, सेवादल सदस्यता अभियान के तहत सेवादल के प्रत्येक पदाधिकारी को निर्धारित लक्ष्य दिया गया है l

error: Content is protected !!