राजस्थान बजट को लेकर छात्र–युवा वर्ग में भारी निराशा

आज प्रस्तुत राजस्थान बजट को लेकर छात्र–युवा वर्ग में भारी निराशा है। यह बजट युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह असफल साबित हुआ है।
NSUI जिलाध्यक्ष अंकित घारू, द्वारा कहा की बजट में छात्रों और बेरोजगार युवाओं के लिए कोई ठोस और ठोस परिणाम देने वाली घोषणा नहीं की गई।
 प्रदेश में बढ़ती बेरोज़गारी को लेकर कोई स्पष्ट भर्ती कैलेंडर जारी नहीं किया गया।
 प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून या ठोस योजना का अभाव है।
 छात्रवृत्ति बढ़ाने, फीस नियंत्रण और सरकारी कॉलेजों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई।
 कोचिंग हब शहरों में छात्रों के लिए राहत पैकेज या हॉस्टल सुविधा विस्तार का उल्लेख नहीं है।
प्रदेश का युवा रोजगार, शिक्षा और अवसर चाहता है, लेकिन बजट में केवल घोषणाएं हैं, ठोस क्रियान्वयन का रोडमैप नहीं।
NSUI सदैव छात्र हितों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी छात्रों के अधिकारों और युवाओं के रोजगार के लिए संघर्ष जारी रखेगी। यदि सरकार युवाओं की अनदेखी करती रही तो NSUI लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगी।
– अंकित घारू
जिलाध्यक्ष NSUI, अजमेर
error: Content is protected !!