अणुव्रत समिति अजमेर ने अणुव्रत आंदोलन का 78 वा स्थापना दिवस मनाया

अजमेर पब्लिक स्कूल अजय नगर तथा सागर कॉलेज एवं मीनू स्कूल के परिसर में विद्यार्थियों, विद्यालय स्टाफ एवं अमेरिका से आये 20 विदेशी मेहमानों की मौजूदगी में लोक पर्व होली इको फ्रेंडली फेस्टिवल अबीर ग़ुलाल और फूलों के साथ रंगारंग नृत्य के साथ मनाया गया, जिसमे पानी का बिलकुल उपयोग नहीं हुआ हानिकारक केमिकल रंग से भी परहेज किया गया । अणुव्रत समिति अजमेर के अध्यक्ष बी. एल. सामरा ने अणुव्रत आंदोलन की स्थापना के 78 वर्ष की पूर्णता के पूर्व दिवस पर आयोजित समारोह मे सभी आगंतुक समुदाय को सम्बोधित करते हुए अणुव्रत विश्व भारती की इको फ्रेंडली फेस्टिवल मुहीम की चर्चा करते हुए अणुव्रत की जानकारी विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छ पर्यावरण, नशा मुक्त स्वस्थ समाज एवं सद्भावना पूर्ण विश्व में शांति मय माहौल में जीओ और जीने दो संकल्पना और युवा पीढ़ी मे संस्कार निर्माण पर बल दिया और कहा कि हमारी संस्कृति तभी तक सुरक्षित जब तक युवा पीढ़ी में संस्कार सुरक्षित है।

error: Content is protected !!