वर्द्धमान महाविद्यालय में छात्राओं का सशक्तिकरण: ज्ञान और आत्मविश्वास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय  में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में छात्राओं का सशक्तिकरण: ज्ञान और आत्मविश्वास के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया ।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर. सी. लोढा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में लैंगिक समानता, महिलाओं एवं छात्राओं के सशक्तिकरण और स्वस्थ जीवन जीने के अधिकारों के महत्वपूर्ण पहलुओं पर बल दिया गया।

मुख्य वक्ता डॉ सरला शर्मा ने बताया कि यह आयोजन महिलाओं की सुरक्षा, कार्यस्थल पर समानता, मानसिक स्वास्थ्य और पेशेवर उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करता है।

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रीति शर्मा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य
महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को मान्यता देना साथ ही समान अवसरों और अधिकारों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

द्वितीय सत्र में डॉ. सरला शर्मा ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से स्वयं सेविकाओं के साथ मिलकर लैंगिक समानता की दिशा में हुई प्रगति और वर्तमान समय में निवारण की जाने वाली चुनौतियों पर विचार-विमर्श किए ।  कार्यक्रम में समस्त संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं छात्राएं उपस्थित रही । कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी कोमल गुप्ता ने किया ।

error: Content is protected !!