आज का राशिफल व पंचांग : 10 मार्च 2026, मंगलवार

आज और कल का दिन खास
10 मार्च 2026 : शीतला सप्तमी पूजा आज।
10 मार्च 2026 : बासोड़ा आज।
10 मार्च 2026 : शीलरंग सप्तमी आज।
11 मार्च 2026 : शीतलाष्टमी पूजा कल।
11 मार्च 2026 : बासोड़ा कल।
11 मार्च 2026 : श्री केसरिया जी का मेला कल – मेवाड़ में।
11 मार्च 2026 : कालाष्टमी कल।
11 मार्च 2026 : कैलादेवी का मेला कल – करौली में।
आज का राशिफल
*****************
10 मार्च 2026, मंगलवार
=================
मेष: आप आज हर कार्य सोच-विचार कर करें। धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी पचड़े में पड़ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।
वृषभ: कार्य स्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यो में शामिल होंगे।
मिथुन: बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।
कर्क: ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आपके कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।
सिंह: आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
कन्या: कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यपार शुरू हो पाएगा।
तुला: जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियां सुधार करें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभाव कारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।
वृश्चिक: चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आपके वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी की सेवा से लाभ होगा।
धनु: पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगो से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।
मकर: समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।
कुम्भ: किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खानपान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।
मीन: व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यो में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।
आज का पंचांग
==========
10 मार्च 2026, मंगलवार
************************
तिथि सप्तमी 01:57 AM
नक्षत्र अनुराधा 07:05 PM
करण विष्टि, 12:43 PM,
                     अगले दिन
            बव 01:57 AM
पक्ष कृष्ण
योग हर्षण 08:20 AM
वार मंगलवार
सूर्योदय 06:37 AM
सूर्यास्त 06:26 PM
चन्द्रमा वृश्चिक
राहुकाल 03:29 – 04:57 PM
विक्रमी संवत्  2082
शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )
मास अमांत फाल्गुन
मास पूर्णिमांत चैत्र
शुभ मुहूर्त
अभीजित 12:08 – 12:55 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।
error: Content is protected !!