(गरीब महिलाओं एवं दिव्यांगों को आजीविका हेतु बकरी एवं चैक वितरित)
अजमेर, 11 मार्च 2026 राजस्थान महिला कल्याण मंडल चाचियावास, अजमेर एवं विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मेघा रतन, उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग , अजमेर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती हन्नी जैन एवं श्री जैनिस जैन (स्वतंत्र चिंतन महिला प्रकोष्ठ, अजमेर) उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा बाबूजी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने राजस्थान महिला कल्याण मंडल की स्थापना, उसके संघर्षपूर्ण सफर और संस्था के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था आज ग्रामीण क्षेत्रों में वंचित एवं दिव्यांग परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही है। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, महि
मुख्य अतिथि श्रीमती मेघा रतन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम “Give to Gain” (दान करके लाभ प्राप्त करें) के बारे में बताते हुए कहा कि महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार, समान अवसर और समान वेतन मिलना चाहिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा आंगनवाड़ी सेवाओं की जानकारी भी महिलाओं को दी और संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए गुब्बारा फोड़, चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर आदि मनोरंजक खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिला दिवस को बड़े आनंद और उत्साह के साथ मनाया।
इसके साथ ही वंचित समाज की महिलाओं को आजीविका संवर्धन के लिए बकरी वितरण किया गया तथा स्त्री शक्ति कौशल सिलाई सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
एबल परियोजना के अन्तर्गत 5 दिव्यांगजनों को आजीविका हेतु 50 हजार रुपये के चैक वितरण किये गये। किलबिल बाल मेला सांत्वना पुरस्कार भी दिये गये| कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में उनकी भागीदारी को मजबूत करना रहा। समारोह के अंत में सभी महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक निदेशक आजीविका सत्तार मोहम्मद, लाईवलीहुड कंसलटेंट अंशु यादव रक्षा प्राजेक्ट से कलस्टर कोऑर्डिनेटर सोनू, सामुदायिक कार्यकर्ता मुमताज,शाहिना मंच संचालन कर्ता मंजू शर्मा, वंदना सिंह एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम से जिला समन्वयक दीपक जौरम लीगल ऑफिसर चित्रलेखा काउंसलर ज्योति कम्युनिटी सोशल वर्कर निशा आईटी विभाग से लक्ष्मण सिंह, सरोज शर्मा की भागीदारी रही कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक स्वयं सहायता समूह की ग्रामीण एवं वंचित समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
राकेश कुमार कौशिक
निदेशक
9829140992