राजस्थान महिला कल्याण मण्डल द्वारा नि:शुल्क विशेष परामर्श कैंप का आयोजन

अजमेर राजस्थान महिला कल्याण मण्डल (RMKM) चाचियावास द्वारा दिनांक 14 एवं 15 मार्च 2026 को अद्वैत शीघ्र हस्तक्षेपण केंद्रसी-ब्लॉकपंचशील नगरक्षेत्रपाल हॉस्पिटल के पासअजमेर में सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक एक नि:शुल्क विशेष परामर्श एवं थेरेपी कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

संस्था की मुख्य कार्यकारी क्षमा आर कौशिक ने जानकारी देते हुई बताया कि इस कैंप में दिल्ली NCR की सर्वश्रेष्ठ ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट डॉ. कुमुद शर्मा के साथ संस्था के  फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. कृष्ण कुमार बाकोलियाडॉ. वंदना सिंहस्पीच विशेषज्ञ शानू कंवरियासाइकोलॉजिस्ट राजेश्वरी शेखावत द्वारा नि:शुल्क परामर्श एवं थेरेपी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही कैंप में आने वाले लाभार्थियों के लिए निःशुल्क श्रवण (सुनने) जांच तथा आवश्यक थेरेपी से संबंधित मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सेवाएं पहुंचाना तथा उनकी शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं के समाधान में सहयोग प्रदान करना है। यह कैंप विशेष रूप से उन बच्चों और व्यक्तियों के लिए उपयोगी रहेगा जिन्हें विभिन्न प्रकार की थेरेपी सेवाओं की आवश्यकता है।

राजस्थान महिला कल्याण मण्डल ने सभी अभिभावकों एवं आमजन से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:  9351233541, 9351233501

तरुण शर्मा
अति निदेशक   

error: Content is protected !!