आज का राशिफल व पंचांग: 13 मार्च 2026, शुक्रवार

आज और कल का दिन खास
13 मार्च 2026 : दशामाता व्रत और पूजा आज।
14 मार्च 2026 : मीन संक्रांति कल।
14 मार्च 2026 : मीन मलमास कल से होगा प्रारम्भ।
आज का राशिफल
*****************
13 मार्च 2026, शुक्रवार
=================
मेष राशि : आज का दिन प्रसन्नता से बीतेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों की सोच बदलने की कोशिश करे। क्रोध पर नियंत्रण रखे । इष्ट आरधन सहयाक होगी।
वृषभ राशि : संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा । पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करे, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
मिथुन राशि : व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहे मस्त रहे। व्यर्थ चिंता छोड़ दे। खाद्य पदार्थ के व्यापार से जुड़े जातको के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
कर्क राशि : आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। पारिवारिक जनो से भेट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
सिंह राशि : धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लेवें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।
कन्या राशि : लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय महनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुक्सान आप को ही है।
तुला राशि : आज अपने किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना है, इस पर ध्यान दें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है ।
वृश्चिक राशि : क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे है। शांति से फेसले ले जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है । अपनी सोच को बदले लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
धनु राशि : आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट सम्बन्धित रोग संभव हैं। समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जावें, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
मकर राशि : जो करना चाहते हैं वो करिये। फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लेवें। आजीविका में वृद्धि के आसार है। पुराने निवेश से लाभ होगा।
कुंभ राशि : कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।
मीन राशि : अपने वाक चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातको के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।
आज का पंचांग
==========
13 मार्च 2026, शुक्रवार
************************
तिथि दशमी पूर्ण रात्रि
                       अगले दिन
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 03:03 AM
करण वणिज 07:27 PM
पक्ष कृष्ण
योग व्यतीपात 10:30 AM
वार शुक्रवार
सूर्योदय 06:33 AM
सूर्यास्त 06:28 PM
चन्द्रमा धनु
राहुकाल 11:01 – 12:30 PM
विक्रमी संवत्  2082
शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )
मास अमांत फाल्गुन
मास पूर्णिमांत चैत्र
शुभ मुहूर्त
अभीजित 12:07 – 12:54 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।
error: Content is protected !!