*वैश्य संस्कृति एवं एकता महोत्सव 17 मार्च को श्री सीता गौशाला में*

अजमेर 15 मार्च / अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, अजमेर के तत्वावधान में वैश्य संस्कृति एवं एकता महोत्सव का आयोजन 17 मार्च 2026 को सायं 4:30 बजे पहाड़गंज स्थित श्री सीता गौशाला में किया जाएगा।
महासम्मेलन के महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर गौसेवा एवं वैश्य समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में गौ माता को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। साथ ही महिला समिति द्वारा गोपी वेशभूषा में सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से गौ माता को छप्पन भोग समर्पित किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक अशोक जी तोषनीवाल की मधुर वाणी में भजन अमृत गंगा का आयोजन भी होगा, जिसमें भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति से वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो उठेगा।
कार्यक्रम के संयोजक गिरधारीलाल मंगल ने बताया कि इस महोत्सव में वैश्य समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्य समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करना, समाज में एकता को बढ़ावा देना तथा गौसेवा के प्रति जागरूकता का संदेश देना है।
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, अजमेर के पदाधिकारियों सूरज नारायण लखोटिया, रमेश चंद तापड़िया, शैलेंद्र अग्रवाल, महेंद्र जैन मित्तल आदि ने समाज के सभी बंधुओं से इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

भवदीय
उमेश गर्ग
महामंत्री
9829793705

error: Content is protected !!