अजमेर 15 मार्च ( ) श्री अग्रवाल सेवा संस्था, अजमेर (पूर्ववर्ती श्री अग्रवाल संघ, अजमेर) के सदस्यों का “फागोत्सव” होली स्नेह मिलन व श्री श्याम भजन संध्या समारोह का आयोजन जनकपुरी, गंज, अजमेर में किया गया। इस आयोजन में स्नेह मिलन के साथ साथ श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन भी किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री कृष्ण मुरारी जिंदल (अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश) एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गणेशीलाल अग्रवाल, प्रमुख समाजसेवी डा. विष्णु चौधरी तथा अध्यक्षता अजेयपाल चौधरी ने की ।
सचिव संदीप बंसल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री कृष्ण मुरारी जिंदल विशिष्ट अतिथि श्री गणेशीलाल अग्रवाल, डा. विष्णु चौधरी अध्यक्ष अजेयपाल चौधरी व सचिव संदीप बंसल आदि पदाधिकारियों ने श्री अग्रसेन महाराज, श्री गणेश भगवान, श्री बालाजी महाराज व श्री खाटू श्याम बाबा की प्रतिमा व तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम संयोजक राकेश टकसाली व कमलेश सिंघल ने बताया कि इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री कृष्ण मुरारी जिंदल, विशिष्ट अतिथि श्री गणेशीलाल अग्रवाल, डा. विष्णु चौधरी का संस्था की और से माल्यार्पण कर व दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया, संस्था अध्यक्ष अजेयपाल चौधरी ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों व सदस्यों का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्री कृष्ण मुरारी जिंदल, विशिष्ट अतिथि श्री गणेशीलाल अग्रवाल, डा. विष्णु चौधरी ने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए एकजुट रहकर समाज सेवा के कार्यों को निरंतर करते रहने का आव्हान किया।
कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र अग्रवाल व अनिल गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में अजमेर के प्रसिद्ध भजन गायक श्री सुनील गोयल एन्ड पार्टी के द्वारा भजनों की रस सरिता बहाई गई, भजन गायको ने श्री श्याम भजन संध्या में श्री गणेश भगवान, बालाजी महाराज, श्याम बाबा, राणी सती दादी सहित अन्य देवी देवताओं के भजन तथा होली के फ़ाग गीत प्रस्तुत किये, जिन पर उपस्थित सभी समाजबंधु व मातृ शक्ति भाव विभोर होकर खुशी से नाचने लग गये।
इस अवसर पर हास्य व्यंग्य कार्यक्रम के तहत गणेशीलाल अग्रवाल को महामुर्खाधिराज, संरक्षक हनुमान दयाल बंसल एवं संरक्षक प्रदीप बंसल को मूर्खाधिराज, अध्यक्ष अजेयपाल चौधरी को महामुर्खाध्यक्ष व सचिव संदीप बंसल को महामुर्ख सचिव की उपाधि दी गईं, साथ ही सुरेश गोयल, किशनचंद बंसल, आनंद प्रकाश गोयल, ओम प्रकाश गोटावाला , रामोवतार गोंदवाले, कमल किशोर गर्ग, राजेंद्र मित्तल को मुर्खराज की उपाधि प्रदान की गयी, इन सभी को संस्था पदाधिकारियों द्वारा बैंगन, भिंडी, हरी मिर्च करेले आदि ताजा सब्जियों की माला व रंगीन टोपियां पहनाकर, पुपाड़ी बजवाकर तथा झुनझुना हाथ मे पकड़ा कर सम्मानित किया गया l
इसी अवसर पर कार्यक्रम में पधारे अजमेर की विभिन्न अग्रवाल जाति की संस्थाओं के अध्यक्ष व सचिव तथा प्रमुख अग्रवाल महानुभावों घनश्याम चौधरी, राजेन्द्र गर्ग, कैलाश गोयल, दीपक एरन, संदीप गोयल, शैलेंद्र अग्रवाल, संजय कंन्दोई, विनोद डीडवानिया, सूरज नारायण मोदी, राजेंद्र मंगल, ललित अग्रवाल, महेंद्र मित्तल, अंशु बंसल, रेणु मित्तल, सुनीता बंसल, लेखा गर्ग, प्रिया मंगल का भी संस्था की और से अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक डॉ विष्णु चौधरी, हनुमान दयाल बंसल, प्रदीप बंसल, अध्यक्ष अजेयपाल चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेशीलाल अग्रवाल , उपाध्यक्ष अशोक गर्ग, सचिव संदीप बंसल, कोषाध्यक्ष सुरेश गोयल, प्रचार सचिव शैलेंद्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, राकेश टकसाली, राजेंद्र अग्रवाल, हरीश गर्ग घीवाला, सुबोध गर्ग, कमलेश सिंघल, अनिल गर्ग, सुनील गर्ग, गौरव चौधरी, सहित संस्था के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रचार सचिव शैलेंद्र अग्रवाल ने किया, अन्त में संस्था सचिव संदीप बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोजन प्रसादी के साथ हुआ।
भवदीय
संदीप बंसल (सचिव)
मो 98292 31667, 74108 90000
श्री अग्रवाल सेवा संस्था, अजमेर