धवल के कार्टून का चयन चीन के इंटरनेशनल रेडमैन कार्टून प्रतियोगिता में

चीन में आयोजित 9वीं इंटरनेशनल रेडमेन कार्टून प्रतियोगिता में कार्टूनिस्ट हेमन्त धवल के कार्टून का चयन विश्व के 60 श्रेष्ठ कार्टूनों में किया गया है। भारत की ओर से इस प्रतियोगिता में कुल 4 कार्टून कलाकारों के कार्टून चयनित हुए हैं।
हेमन्त धवल के चयनित कार्टून को प्रतियोगिता के आधिकारिक कैटलॉग में प्रकाशित किया गया है तथा आयोजकों द्वारा उन्हें ई-मेल के माध्यम से प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) भी प्रदान किया गया है।
यह प्रतियोगिता वर्ष 2025 में आयोजित की गई, जिसमें भारत, चीन, इंडोनेशिया, ईरान, बेल्जियम, रूस, तुर्की, बुल्गारिया, यूनाइटेड किंगडम, यूक्रेन, ऑस्ट्रिया सहित कई देशों के कार्टूनिस्टों ने भाग लिया।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी हेमन्त धवल का कार्टून चीन की 7वीं गोल्डन पांडा कार्टून प्रतियोगिता में चयनित हो चुका है। इसके अतिरिक्त मिस्र, क्रोएशिया और रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की प्रदर्शनियों में भी उनके कार्टून प्रदर्शित किए जा चुके हैं।
साथ ही रॉयल एनफील्ड और अर्थ डे एशिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर भी हेमन्त धवल की कॉमिक आर्ट प्रदर्शित की जा चुकी है।
error: Content is protected !!