अजमेर 30 मार्च / भगवान महावीर स्वामी जी की पावन जन्म जयंती के शुभ अवसर पर जैन समाज की और से निकाले गये जुलूस शोभा यात्रा का अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला शाखा अजमेर की और से नया बाजार चौपड़ पर नगाड़े व शहनाइ वादन कर तथा दुपट्टे पहनाकर भव्य स्वागत किया गया l
संस्था के जिला महामंत्री उमेश गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक सरोकार व संस्कृति तथा वैश्य समाज में सौहार्द एवं आपसी मेल मिलाप बनाये रखने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की और से वैश्य समाज के सभी घटक द्वारा निकाले जाने वाले जुलूस शोभायात्रा आदि धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में स्वागत सत्कार आदि कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं l
इस पावन अवसर पर शोभायात्रा के स्वागत करने वाले वैश्य समाज के पदाधिकारियों में संरक्षक कालीचरण दास खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया, महामन्त्री उमेश गर्ग, पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, सीताराम गोयल, दीपक चौपड़ा, प्रेमप्रकाश विजयवर्गीय, प्रदीप जैन पाटनी, गिरधारीलाल मंगल, हनुमान दयाल बंसल, शैलेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल, हरीश गर्ग, सुधीर सोगानी, कृष्ण अवतार भंसाली, महेंद्र गुप्ता, दिनेश लाहोटी, मनीष खंडेलवाल, ज्वाला प्रसाद कांकाणी, अशोक बंसल, नितिन जैन, ओमप्रकाश गर्ग, के सी बाकलीवाल, दिनेश प्रणामी, अशोक बंसल, जगदीश विजयवर्गीय, अशोक राठी, सत्यनारायण भंसाली, हिमांशु खंडेलवाल, रूपेश राठी व भरतलाल अग्रवाल सहित वैश्य समाज के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे l
उमेश गर्ग
महामन्त्री
9829793705