गर्मी को देखते हुए बालाजी महाराज को छप्पन भोग में किये ठण्डे फल, शरबत व जूस अर्पित
आज दिनांक 02अप्रैल 2026 – हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम कार्य सिद्धि बालाजी मंदिर रामगंज अजमेर में आज गुरूवार को मंडल महंत शशि गिरी महाराज के सानिध्य में पूर्ण हर्षाेल्लास के साथ व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया जो कि समस्त भक्तजनों के लिए विशेष आस्था का केन्द्र रहा।यह जानकारी देते हुए मंहत सचिव सागर मीणा ने बताया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव चौत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है श्री हनुमान जी महाराज मां अंजनी के लाल है एवं हनुमान जी महाराज को पवन पुत्र भी कहा जाता है हनुमान जी महाराज का बचपन का नाम मारुति है। माता सीता ने हनुमान जी महाराज को अजर और अमर होने का आशीर्वाद प्रदान किया था जयंति महोत्सव हर वर्ष बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है इसी क्रम में इस वर्ष आज गुरूवार को कार्य सिद्धि बालाजी मंदिर रामगंज में धूमधाम के साथ आयोजित की गई। इस अवसर पर मंदिर को फुलो, गुब्बारे, धर्म ध्वजा व रंग बिरंगी रोशनी के साथ भव्य रूप से सजाया गया। मंडल पदाधिकारियों ने हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने स्तर पर पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
आज हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में मंडल महंत शशि गिरी महाराज द्वारा दोपहर 12ः00 बजे हनुमान जन्मोत्सव की आरती की गई। बालाजी महाराज के छप्पन भोग लगाये गये गर्मी को देखते हुए बालाजी महाराज को ठण्डे फल जिसमें खरबजू, तरबूूज, अंगूर गन्ने का रस व रसमलाई साहित मावा, कोल्डिंग, शरबत, पानी की बोतल आदि अप्रित की गई।
माता कृष्णा गिरी द्वारा इस अवसर पर सभी भक्तो को दोपहर 12ः00 बजे से मध्य रात्रि तक प्रसाद का वितरण किया गया। इसी कम्र में सुंदरकांड का पाठ भी मंदिर परिसर में किया गया जिसमें सभी भक्तजनों व श्रृद्धालुओं ने भजनो का लुफत उठाया।
(सागर मीणा)
मंहत सचिव
मो. 9602935113