अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता ने असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी के विरुद्ध की गई अपमानजनक टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है ।रलावता ने वक्तव्य जारी कर बताया कि यह भाजपा के नैतिक पतन को भी दर्शाती है। खरगे जी का सार्वजनिक जीवन कई दशकों का है और उनके जैसे कद के नेता के लिए ऐसी निम्न स्तरीय भाषा का प्रयोग किया जाना किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है।
बीजेपी की दलित विरोधी मानसिकता एक बार फिर उजागर हुई है।
उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री असल में अपने हाईकमांड को वफादारी साबित करने की होड़ में लगे रहते हैं, यही कारण है कि वे समय-समय पर राहुल गांधी जी और हमारे अन्य वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाते हैं।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संपत कोठारी पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष सतीश वर्मा अब्दुल रशीद मुकेश सिंह राठौड़ शक्ति सिंह रलावता एस एम अकबर शंकर गुर्जर लोकेंद्र सिंह परिहार ने भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी के विरुद्ध की गई अपमानजनक टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है ।
उन्होंने कहा कि सबसे अधिक खेदजनक प्रधानमंत्री मोदी जी की चुप्पी है। प्रधानमंत्री को अपने मुख्यमंत्री के इस अमर्यादित आचरण पर कड़ा ऐतराज जताना चाहिए था, लेकिन उनका मौन यह स्पष्ट करता है कि दलित समाज के अपमान से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को कोई पीड़ा नहीं होती।
महेंद्र सिंह रलावता
9414497073