अजमेर/ सराणा थाना क्षेत्र के गांव चांदमा में खेत में बम्बुल काटने को लेकर दलित परिवार से मारपीट एवं जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। दलित परिवार के साथ वहां के दबंगों ने लाठी डंडा धारदार हथियार से हमला कर पीड़ित हरिराम का कान काट दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि पीड़ित का काम कट कर अलग हो गया। पीड़ित ने बताया कि अपराधियों ने उसका कान बाली पहनने की वजह से काटा। उनका कहना था कि दलितो को कान में बाली पहनने का अधिकार नहीं है। मारपीट में रामराज पुत्र बाबुलाल भांभी व उसके भाई रणजीत, ओम प्रकाश व घनश्याम, जाति- भांभी घायल हुए हैं।अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सौरभ यादव ने आज विभाग की टीम के साथ इस घटना को लेकर एसपी अजमेर एवं कलेक्टर अजमेर को एक ज्ञापन सौपा। 13 अप्रैल 2026 को गांव में भांभी परिवार के साथ गांव के ही रामचंद्र पुत्र श्रवण,सज्जन पुत्र कानाराम,प्रहलाद पुत्र रामकरण ने पीड़ितों के खेत से बम्बुल काटने को लेकर गंभीर मारपीट की। मारपीट में रामराज भांभी का कान कट गया। हमलावारों के हाउसले इतने बुलंद थे की उन्होंने परिवार की एक विकलांग महिला को भी नहीं बक्शा। विकलांग महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। सौरभ यादव ने सीधे-सीधे प्रशासन एवं राजस्थान सरकार पर उंगली उठाते हुए कहा की अजमेर जिले में लगातार दलितों पर अन्याय और अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। आये दिन दलितों के साथ मारपीट की घटना आम होती जा रही है। उन्होंने कहा की प्रशासन ऐसे मामलों में मुकदमे दर्ज करता जरूर है परंतु जी गंभीर धारा मुकदमा दर्ज होना चाहिए वह धारा कमजोर कर दी जाती है। इससे सीधा-सीधा लाभ अपराधियों को मिलता है। आज भी गांव में दलित परिवारों की स्थिति खराब है। उन्हें अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए गांव से निकलकर शहर तक आना पड़ता है। जो प्रशासन की कार्य प्रणाली पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। यदि न्याय पीड़ितों को गांव में ही मिल जाए तो पीड़ित परिवार को शहर आकर न्याय की गुहार नहीं करनी पड़े। ज्ञापन में पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की एवं जल्द से जल्द सरकार से आर्थिक सहयोग की मांग रखी गई।
ज्ञापन देने पीड़ित रामराज और विभाग के एडवोकेट रमेश गारवाल, एडवोकेट के.सी. जोनवाल, हरिराम जाटव,रवि बैरवा,राजू जेलिया, योगेश जाटोलिया, भूपेंद्र सिंह यादव, वेद प्रकाश हाड़ा, राहुल चवरिया, रवि देवल आदि मौजूद थे।
सौरभ यादव
अध्यक्ष:- अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग।