आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर नव पंख संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 501 पौधों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों में हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण को स्वच्छ बनाने और प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाना है।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने बच्चों और स्थानीय नागरिकों को पौधे वितरित किए तथा उन्हें पौधों की देखभाल और उनके महत्व के बारे में जानकारी दी। बच्चों में इस पहल को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने अपने-अपने पौधों को लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें।
नव पंख संस्था भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
कार्यक्रम में संस्थान के सदस्य मनिंदर कौर, मयंक चावला ,नितिन उप्पल विजय शर्मा, सौरभ जैन, मोनू रावत उपस्थित रहे एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
अंत में सभी ने क्षेत्र की उन्नति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।