
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कछावा को जोधपुर शहर का प्रभारी नियुक्त किया है,इस नियुक्ति के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने तथा ओबीसी वर्ग के मुद्दों को प्रभावी रूप से उठाने में नई गति मिलेंगी, नवनियुक्त प्रभारी नवीन कछावा ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा जोधपुर में संगठन को मजबूत करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे।