अजमेर। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के हरबेरियम असिस्टेंट श्री गोपाराम के हृदय संबंधी बीमारी से ग्रसित होने पर उनका उपचार क्षेत्रपाल अस्पताल में चल रहा है।
इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल स्वयं अस्पताल पहुंचे और श्री गोपाराम के स्वास्थ्य की जानकारी ली। कुलगुरु ने चिकित्सकों से बातचीत कर उपचार की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कुलगुरु प्रो. अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि विश्वविद्यालय परिवार अपने कर्मचारियों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे और आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होने श्री गोपाराम के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।