सिंधी युवा संगठन ने छात्राओं को पाठ्य सामग्री भेंट कर दिया सेवा का संदेश

अजमेर। सिन्धी युवा संगठन के मुख्य संरक्षक राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की प्रेणा से द्रौपदी देवी सांवरमल स्कूल की दो छात्राओं को पाठ्य सामग्री भेंट की गई।
सिन्धी युवा संगठन के महासचिव राजा सोनी ने बताया समाज की महिला द्वारा संगठन को पत्र लिखकर निवेदन किया गया, कि उनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण वह अपनी दोनों पुत्रियों की पाठ्य सामग्री खरीदने में असमर्थ है। महिला ने बताया कि उनकी एक पुत्री कक्षा 6th में और दूसरी कक्षा 8th में है। दोनों के पाठ्यक्रम सामग्री का कुल मूल्य 7850 रुपए है। व्यवस्था प्रमुख हीरालाल सतवानी और आनंद पारवानी के सहयोग से महिला द्वारा दिए गए पत्र की पुष्टि कर दोनों बच्चियों को पाठ्य सामग्री भेंट की। संस्थापक कुमार लालवानी ने कहा कि बेटियों को शिक्षित करने में हर किसी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा में सिंधी युवा संगठन हरसंभव तत्पर रहेंगे।

error: Content is protected !!