अजमेर। महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु की हाल ही में सम्पन्न मासिक बैठक में तय किए गए सेवा कार्यों के अंतर्गत आज रविवार को प्रातः परिंडे (पक्षियों के जलपात्र) वितरण किया जाएगा।
महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल एवं अजयमेरु केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा कार्य सुभाष उद्यान, अजमेर के मुख्य द्वार के बाहर आज ( रविवार 26.04.2026) को प्रातः 7:30 बजे आमजन को परिंडे वितरित कर किया जाएगा।
महावीर इंटरनेशनल पद्मावती केंद्र की चेयरपर्सन निक्की जैन एवं सचिव निकिता पंचोली ने बताया कि यह सेवा कार्य अजयमेरु एवं पद्मावती केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।