घर घर सनातन अभियान समिति की ओर से श्रीमद भगवत गीता के अध्याय 2 (चौबीस श्लोक) की गायन प्रतियोगिता का आयोजन आज मंगलवार, 28 अप्रैल,2026 को सैंट्रल एकेडमी स्कूल, प्रगति नगर कोटड़ा अजमेर में किया गया।
समिति के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद मित्तल ने बताया कि श्री मोहन लाल खण्डेलवाल व सहयोगी श्री रामगोपाल वर्मा द्वारा सनातन संस्कृति से दूर हो रही हमारी युवा पीढी को जोड़ने एवं घर घर मे सनातन संस्कृति को पुनः जागृत करने के उद्देश्य से श्रीमद् भगवत गीता जो कि संस्कृत या अवधी भाषा मे है उसको बोलचाल की भाषा हिन्दी में काव्यानुवाद कर संगीतमय बनाने का अनूठा प्रयास किया है। उक्त प्रतियोगिता में अजमेर की 6 विभिन्न स्कूलो से आये बालक बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी सुन्दर प्रस्तुतियां दी ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष श्री अजीत जी अग्रवाल ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यवसाई, समाज सेवी एवं विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनो से जुड़े श्रीमान हनुमान दयाल जी बंसल व श्रीमती उषा जी बंसल (अध्यक्ष,बंसल भगवानदास बसन्ती देवी सोसायटी(रजि०) अजमेर, विशिष्ट अतिथि श्रीमान अशोक जी पंसारी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष(पूर्वी राजस्थान)अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन,जिला शाखा अजमेर,विशेष अतिथि श्रीमान आरुष टी०एन०मिश्रा, सचिव व नेहा मिश्रा कोषाध्यक्ष, सेन्ट्रल एकेडमी सोसायटी स्कूल, अजमेर रहे।
आज की इस प्रतियोगिता में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमान सुनील दत्त जी जैन,उद्योगपति एवं समाज सेवी व सकल हिन्दू समाज के संरक्षक का मार्गदर्शन,उदबोधन व आशीर्वचन हमे प्राप्त हुआ ।
इस अवसर पर पधारे विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीयमंत्री श्रीमान उमाशंकर जी भाईसाब का आशीर्वाद व मार्गदर्शन भी हमे प्राप्त हुआ।
सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा भगवान के चित्र पर माल्यार्पन एवं द्वीप प्रज्जवलन किया श्री रामगोपाल वर्मा व पार्टी द्वारा गणेश वन्दना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।
इस अवसर पर समिति संरक्षक श्री सुरेश चंद गोयल,अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मित्तल,सचिव श्री अनुपम गोयल, सह सचिव श्री नवीन खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश खण्डेलवाल, श्री मोहन जी खण्डेलवाल, श्री श्याम जी शर्मा, श्री मदन जी खण्डेलवाल द्वारा सभी अतिथियों को ओपर्णा ओढ़ाकर व स्मृतिचिह्न भेंट कर स्वागत किया गया । मंच संचालन समिति के सचिव श्री अनुपम गोयल ने किया ।
समिति के अध्यक्ष श्री मित्तल ने यह भी बताया कि इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों से पधारे श्री रमेश जी तापड़िया, श्री लेखराज जी, श्री हरीश जी गर्ग, साहित्यकार श्री उमेश जी चोरासिया, श्री पूनम जी कोठारी, श्री बनवारी लाल जी जोशी, श्री जगदीश जी ऐरण, श्री हरिसिंह जी, श्री नीरज जी, श्री राजकुमार जी सतवानी, श्री लक्ष्मीनारायण जी बंसल, श्री राजकुमार गोयल, देशभक्त श्री रिषि जी, श्री भगवान सिंह हाडा को ओपर्णा ओढाकर सम्मान किया ।
आज की प्रतियोगिता के निर्णायकगण श्री दिलीप जी पारीक, क्षेत्रीय संयोजक (पर्यावरण) भारत विकास परिषद मुख्य शाखा, अजमेर, गायत्री परिवार से श्रीमती कल्पना जी अग्रवाल एवं श्रीमती पूर्णिमा जी मंत्री ने अपनी निस्वार्थ सेवाएं देकर निष्पक्ष परिणाम दिया उसके लिये समिति की ओर से धन्यवाद ज्ञापित कर इनको ओपर्णा ओढाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया तथा स्कूलों से पधारे शिक्षक, शिक्षिकाओं को ओपर्णा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता लगभग 150 से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति मे सम्पन्न हुई ।
इस प्रतियोगिता में अजमेर की विभिन्न 6 स्कूलों से आये बालक बालिकाओं ने भाग लिया जिनको निर्णायक मण्डल से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल की टीम रही, द्वितीय स्थान पर आदर्श विद्या निकेतन स्कूल की टीम रही व तृतीय स्थान पर श्री बालाजी रॉयल स्कूल टीम रही ।
सभी विजेताओं को अतिथिगणों द्वारा पुरुस्कार व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया । शेष उपविजेता रही तीनो टीमों से आये बालक बालिकाओं को भी सांत्वना पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता शिवम सेकेंडरी स्कूल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हाथीखेड़ा, रामनगर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, फॉयसागर, अजमेर की टीमें रही ।
इस कार्य मे सहमंत्री श्री नवीन खण्डेलवाल, श्री श्याम जी शर्मा, मदन जी खण्डेलवाल ने सहयोग किया।
सभी आगंतुक अतिथियों ने इस कार्यक्रम की बहुत बहुत प्रशंसा करते हुऐ यह आग्रह किया कि इस प्रकार के आयोजन सभी विद्यालयों, बस्तियों में होते रहने चाहिये व हो सके तो प्रार्थना के बाद कक्षा प्रारम्भ के समय एक कालांश इसका भी रखा जाना चाहिए ताकि नई पीढ़ी अपनी धर्म, संस्कृति से जुड़े व अपने जीवन मे इसे आत्मसाध कर सही दिशा में प्रवेश करें ।
अन्त में समिति के संरक्षक श्री सुरेश जी गोयल द्वारा सभी आगन्तुकों, स्कूल प्रशासन, मीडिया व सहयोग कर्ताओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त कर भविष्य में इसी प्रकार सहयोग प्रदान करते रहने का आग्रह किया तत्पश्यात सभी आगन्तुकों को अल्पहार वितरित किया गया ।
महामंत्री
अनुपम गोयल
9214429399