अजमेर । अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता कांग्रेस उघोग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संपत कोठारी कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष सतीश वर्मा राजेंद्र नरचल शक्ति सिंह रलावता अहमद हुसैन मुकेश सिंह राठौड़ भरत सिंह राणा राजेंद्र वर्मा अकरम कुरैशी शंकर गुर्जर रामावतार शर्मा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के प्रति भारतीय जनता पार्टी के नेता राधा मोहन अग्रवाल द्वारा अमर्यादित टिप्पणी करने की कडे शब्दों में निंदा की है। कांग्रेसियों ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि भाजपा नेता राधा मोहन अग्रवाल सचिन पायलट पर टिप्पणी करने से पहले अपनी पार्टी के गिरेबान में झांक ले । पूरे देश को मालूम है की फैंसी ड्रेस में कौन बहरूपिया बनकर घूम रहा है एवं गुजरात छोड़कर वाराणसी से चुनाव लड़ रहा है।
कांग्रेसी नेता रलावता ने कहा कि भाजपा के कथित नेता का यह कहना सचिन पायलट राजस्थान के निवासी नहीं है । सचिन पायलट ने 26 साल की उम्र में राजस्थान से लोकसभा के सदस्य बने अजमेर से सांसद बनकर भारत सरकार में मंत्री रहे किसान नेता राजेश पायलट भरतपुर दोसा से जीवन काल में सांसद रहे उनकी मां रमा पायलट विधायक एवं सांसद रही उन पर अशोभनीय टिप्पणी निंदनीय है बल्कि भाजपा की गिरती सियासी संस्कृति का उदाहरण है राजनीति में विरोध हो सकता है पर ऐसी घटिया मानसिकता नहीं होती जो भाजपा की आदत बन गई है बार-बार झूठ बोल जनता को गुमराह करो भाजपा द्वारा सुचिता और लोकतांत्रिक संस्कारों को खत्म करने का दुष्प्रचार है।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व को अपने नेता और पदाधिकारीयो के आचरण पर ध्यान देने की आवश्यकता है । राधा मोहन को इस आचरण के प्रति माफी मांगनी चाहिए राजस्थान की जनता से सचिन पायलट जी का अपमान राजस्थान का अपमान है किसानों का मजदूरों का युवाओं का और प्रगतिशील सोच का अपमान है ।
महेंद्र सिंह रलावता
+919521422073