आज आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन जी पायलट साहब का जीवीके टोल प्लाजा,किशनगढ़ पर सुबह 10.00 बजे अजमेर शहर जिला काँग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सौरभ यादव के नेतृत्व में विभाग के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।यादव ने बताया कि पायलट साहब का समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ो के साथ भव्य स्वागत किया।
गौरतलब है कि पायलट अजमेर होते हुए आसींद के लिए रवाना हुए। जहां बैकुंठ धाम बरनागर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेगे। जयपुर से अजमेर रास्ते पर कई जगह सचिन पायलट का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
स्वागत में रमेश गारवाल, खुशबू देवी,ओम प्रकाश कोली, रवि बैरवा, राजू जेलिया, हरिराम जाटव, मनीष यादव, भुपेंद्र जाटव, लाल यादव, हेमराज खींची, आदि शामिल थे।
सौरभ यादव
अध्यक्ष:- अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग।