अजमेर के लोहागल क्षेत्र में आज सुबह तेज हवा के चलते जर्जर बीपीएल क्वार्टर ढहने से सोनू वाल्मीकि की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दीपक वाल्मीकि घायल हो गए। इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।इस हादसे पर अंकित घारू, जिलाध्यक्ष NSUI अजमेर ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जर्जर मकानों की हालत लंबे समय से खराब थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते कोई कदम नहीं उठाया।
अंकित घारू ने मांग की कि पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए, घायल का समुचित इलाज कराया जाए तथा क्षेत्र के सभी जर्जर बीपीएल क्वार्टरों की जांच कर सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।