पृथ्वीराज चौहान एवं सड़क सुरक्षा पर ऑनलाइन प्रतियोगिता 14 मई को

प्रथम 10 विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र
सभी प्रतिभागियों को मिलेंगे प्रमाण पत्र
अजमेर 9 मई। सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860  वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत ऑनलाइन सड़क सुरक्षा एवं पृथ्वीराज चौहान जीवनी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन आगामी 14 मई को किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के साथ किसी भी उम्र के छात्र-छात्राऐं  भाग ले सकेंगे।
राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी की परियोजना प्रमुख रितु चौहान के अनुसार इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों को अपना पंजीकरण करना होगा जो आज से प्रारंभ कर दिया गया है तथा 14 मई को 3 बजे से पूर्व तक अपना रजिस्ट्रन कर सकेगें। लगभग 10000 छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए आवेदक को अपने मोबाइल से प्ले स्टोर में जाकर मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा। प्रतियोगिता 14 मई को 3 बजे से प्रारंभ होगी। आवेदन के लिए (https://play.google.com/store/apps/details?id=com.exam.roadsafetyquizapp) लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा।
प्रतियोगिता के संयोजक एवं आयोजन समिति के समन्वयक कंवल प्रकाश किसनानी के अनुसार प्रतियोगिता की समय सीमा 50 मिनट रहेगा जिसके समय प्रारंभ होते ही प्रश्न मोबाइल एप्लीकेशन पर आ जाएंगे। प्रश्न पत्र में कुल 100 वैकल्पिक प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए समय सीमा 30 सेकंड रहेगी। यह सभी प्रश्न सड़क सुरक्षा नियम विनियम तथा सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जीवनी पर आधारित होंगे। प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क रहेगा।
किशनानी के अनुसार सही अथवा गलत उत्तर देने अथवा 30 सेकंड की समय सीमा समाप्त होने पर स्वतरू ही अगला प्रश्न आ जाएगा। सही उत्तर देने पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक मिलेगा। अंतिम प्रश्न अर्थात 100 वें उत्तर के बाद प्रतिभागी को परिणाम हेतु सबमिट बटन को दबाकर सबमिट करना होगा। प्रतियोगिता में किसी भी समय लॉगआउट होने अथवा सबमिट करने के बाद प्रतियोगी पुणे प्रतियोगिता प्रारंभ नहीं कर पाएगा प्रतियोगिता में 50 मिनट की अवधि के बाद सबमिट की गई उत्तर पुस्तिका स्वीकृति नहीं होगी। इसके साथ ही प्रतिभागी का परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा जिसका स्क्रीनशॉट ले सकेंगे।
राजस्थान सड़क सुरक्षा समिति के समन्वयक डॉक्टर वीरेंद्र सिंह राठौर के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को प्रशस्ति पत्र मोमेंटो तथा स्टीलबर्ड निर्मित हेलमेट प्रदान किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता की अधिक जानकारी हेतु संपर्क सूत्र कुलदीप माथुर मोबाइल नंबर 9982133276, कंवल प्रकाश किशनानी 9829070059, श्रीमती रितु चौहान राजस्थान सड़क सुरक्षा समिति मोबाइल नंबर 9928019295 एवं विनीत लोहिया मोबाइल नं 9549860966
कंवल प्रकाश किशनानी
9829070059

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!