महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु ने किया वृक्षारोपण

अजमेर। अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण पखवाड़ा के अंतर्गत महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु केंद्र द्वारा पंचशील स्थित उद्यान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल एवं अजयमेरु केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया।
अजयमेरु केंद्र के वाइस चेयरमैन विजय जैन पाण्ड्या एवं सचिव लोकेश जैन सोजतिया ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
कार्यक्रम में सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
error: Content is protected !!