अजमेर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रवावता अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल नगर निगम अजमेर में पूर्व उपायुक्त एवं पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सम्पत कोठारी डॉ संजय पुरोहित कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष सतीश वर्मा राजेंद्र वर्मा खुशवंत रोहिल्ला शक्ति सिंह रलावता अहमद हुसैन मुकेश सिंह राठौड़ भरत सिंह राणा कनवारी ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की कड़े शब्दों में निंदा की है। कांग्रेसियों ने बताया कि केंद्र की भ्रष्ट मोदी सरकार ने आज सुबह सुबह एल पी जी घरेलू गैस सिलेंडर 29 रूपये मंहगा कर दिया है। केंद्र सरकार गैस, पेट्रोल डीज़ल के दाम लगातार बढ़ाकर देश की जनता की जेब पर डाका डाल रही है ।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार बढ़ोतरी से देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुच गई है। मध्य एवं अल्प आय वर्ग हताश और निराशा हैं।
महेंद्र सिंह रलावता
9414497073