गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग के समर्थन में एक विशाल सर्व समाज सद्भावना रैली

भारतीय संस्कृति, आस्था और आपसी भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से मुस्लिम एकता मंच द्वारा देश के बहुसंख्यक समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग के समर्थन में एक विशाल सर्व समाज सद्भावना रैली का आयोजन किया जा रहा है।
यह रैली आपसी प्रेम, सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनेगी, जिसमें सभी धर्मों, समाजों और वर्गों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भाईचारे का संदेश देने की अपील की जाती है।
स्थान: दरगाह बाजार, अजमेर (सूफी संत ख्वाजा साहब की दरगाह के बाहर से प्रारंभ)
दिनांक: 12 जून 2026 (शुक्रवार)
समय: दोपहर 2:30 बजे

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!