शहर की सफाई व्यवस्था बहाल करे प्रशासन

संवाद से निकले समाधान : अजमेर शहर व्यापार महासंघ
अजमेर। नगर निगम के अस्थायी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कचरे के ढेर लगने एवं बिगड़ती स्वच्छता व्यवस्था पर अजमेर शहर व्यापार महासंघ ने गहरी चिंता व्यक्त की है।
महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता ने कहा कि प्रमुख सड़कों, बाजारों और आवासीय क्षेत्रों में फैली गंदगी से आमजन एवं व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती गर्मी और आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए यह स्थिति जनस्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती है। महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल एवं प्रवक्ता कमल गंगवाल ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम से मांग की कि हड़ताल से उत्पन्न स्थिति का तत्काल समाधान कर सफाई व्यवस्था बहाल की जाए तथा शहरवासियों को गंदगी और कचरे के ढेरों के बीच रहने से शीघ्र राहत दिलाई जाए। गंगवाल व अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता जैसी मूलभूत व्यवस्था प्रभावित होना अत्यंत चिंताजनक है। प्रशासन को दोनों पक्षों के बीच समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान निकालना चाहिए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
सीए विकास अग्रवाल – प्रवक्ता
कमल गंगवाल – प्रवक्ता
अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो: 9829535678

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!