उत्तर रेलवे के मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलखण्ड पर ऑटोमेटिक सिंगनलिग कार्य

रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट/रीशड्यूल रहेगी

उत्तर रेलवे द्वारा मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलखण्ड के पिलखुआ-कुचेसर रोड स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिंगनलिग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 19602, न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 15.06.26 को न्यूजलपाईगुडी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया लखनऊ-कानपुर सेट्रल-गाजियाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा बरेली व मुरादाबाद स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

2. गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 14.06.26 को डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया लखनऊ-कानपुर सेट्रल-गाजियाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा बालामऊ, हरदोई, शाहजहाँपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड व पिलखुआ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 15.06.26 को भुज से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में पालनपुर तक 01 घंटा रेगुलेट रहेगी।

2. गाडी संख्या 15715, किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 07.06.26 व 14.06.26 को किशनगंज से प्रस्थान वह मार्ग में 01 घंटा 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14321, बरेली-भुज रेलसेवा दिनांक 08.06.26, 14.06.26 व 15.06.26 को बरेली से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

2. गाडी संख्या 14311, बरेली-भुज रेलसेवा दिनांक 09.06.26 को बरेली से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

3. गाडी संख्या 19270, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर रेलसेवा दिनांक 07.06.26, 08.06.26 व 14.06.26 को मुजफ्फरपुर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

4. गाडी संख्या 19602, न्यू जलपाईगुडी-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 08.06.26 को न्यू जलपाईगुडी से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

5. गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली रेलसेवा दिनांक 15.06.26 को भुज से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!